बुधवार, 8 नवंबर 2023

तथागत महात्मा बुद्ध

गौतम बुद्ध का संपूर्ण जीवन परिचय।

परिचय - तथागत महात्मा बुद्ध का जन्म जन्म 583 ई. पू. आधुनिक नेपाल के एक छोटे से शहर लुम्बिनी में एक शाक्य गणराज्य में हुआ था। 

इन के बचपन का नाम सिद्धार्थ था तथा इनके पिता का नाम शुध्दोदन था जो शाक्य वंश से संबंधित थे और वह शाक्य गणराज्य के मुखिया या प्रमुख थे, कुछ इतिहासकारों ने इनको शाक्य गणराज्य का राजा बताया हैं इनकी माता या मां का नाम महामाया था जो कि एक कोलीन गणराज्य कि राजकुमारी थी ।

सिद्धार्थ के जन्म के 7वें दिन ही इनकी माता महामाया की बिमारी के कारण मृत्यु हो जाती है, इनकी मृत्यु के बाद सिद्धार्थ का पालन - पोषण इनकी सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने किया था।

सिद्धार्थ का विवाह मात्र 16 वर्ष की आयु में यशोधरा अन्य नाम बिम्बा व गोपा से हो जाता हैं इनके शादी के 12 वर्ष बाद इनको एक पुत्र राहुल की प्राप्ति होती हैं।

सिद्धार्थ ने 29 वर्ष  की आयु में घर छोड़ कर सत्य की खोज में चले गए यह घटना बौद्ध धर्म या धम्म में महाभिनिष्क्रमण कहलायी । 

6 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में विहार के बोध गया निरंजना नदी के तट पर पीपल वृक्ष के नीचे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई। 

ज्ञान प्राप्त करने के यह बौद्ध कहलाए इनको गौतम बुद्ध, तथागत, महात्मा बुद्ध तथा भगवान बुद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं। आगे चलकर इन्होंने सत्य का मार्ग दिखाया तथा बौद्ध धम्म की स्थापना की। इनको एशिया का ज्योति पुंज भी कहा जाता है।

इनकी मृत्यु 463 ई. पू. में करीब 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर बिहार (भारत) में हो गई ।

जिसे महापरिनिर्वाण कहा जाता हैं।


ऐसे ही और पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहिए The Great Buddha के साथ।

Follow us on Facebook 

https://www.facebook.com/thegreatbuddhay?mibextid=PzaGJu



मंगलवार, 7 नवंबर 2023

महात्मा बुद्ध के महान उपदेश ।

 महात्मा बुद्ध के तीन महान उपदेश जो आपका जीवन बदल देंगे।    

1.  जिस काम को करने में वर्तमान में दर्द हो,

     लेकिन भविष्य में खुशी, 

      उसे करने के लिए काफी अभ्यास की जरूरत होती है।


2.   ज्ञान ध्यान से पैदा होता है,

      और ध्यान के बिना ज्ञान खो जाता है। 

      इसलिए ज्ञान की प्राप्ति और ज्ञान हानि के इस दुगुने मार्ग जानकर , 

      व्यक्ति को इस तरह से साधना चाहिए ताकि ज्ञान में वृद्धि हो। 


 

    3.  दूसरे लोगों के दोषों को ना देखें,

         ना ही उनकी गलतियों को इसके बजाय 

         अपने खुद के कर्मों को देखें कि आप क्या कर चुके हैं           और क्या करना अभी बाकी है।


                                            

                                              घन्यवाद,   नमो बुद्धाए

https://www.facebook.com/reel/714667036758945?mibextid=rdJcih

तथागत महात्मा बुद्ध

गौतम बुद्ध का संपूर्ण जीवन परिचय। परिचय   - तथागत महात्मा बुद्ध का जन्म जन्म 583 ई. पू. आधुनिक नेपाल के एक छोटे से शहर लुम्बिनी में एक शाक्य...