परिचय - तथागत महात्मा बुद्ध का जन्म जन्म 583 ई. पू. आधुनिक नेपाल के एक छोटे से शहर लुम्बिनी में एक शाक्य गणराज्य में हुआ था।
इन के बचपन का नाम सिद्धार्थ था तथा इनके पिता का नाम शुध्दोदन था जो शाक्य वंश से संबंधित थे और वह शाक्य गणराज्य के मुखिया या प्रमुख थे, कुछ इतिहासकारों ने इनको शाक्य गणराज्य का राजा बताया हैं इनकी माता या मां का नाम महामाया था जो कि एक कोलीन गणराज्य कि राजकुमारी थी ।
सिद्धार्थ के जन्म के 7वें दिन ही इनकी माता महामाया की बिमारी के कारण मृत्यु हो जाती है, इनकी मृत्यु के बाद सिद्धार्थ का पालन - पोषण इनकी सौतेली मां प्रजापति गौतमी ने किया था।
सिद्धार्थ का विवाह मात्र 16 वर्ष की आयु में यशोधरा अन्य नाम बिम्बा व गोपा से हो जाता हैं इनके शादी के 12 वर्ष बाद इनको एक पुत्र राहुल की प्राप्ति होती हैं।
सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की आयु में घर छोड़ कर सत्य की खोज में चले गए यह घटना बौद्ध धर्म या धम्म में महाभिनिष्क्रमण कहलायी ।
6 वर्ष की कठोर तपस्या के बाद 35 वर्ष की आयु में विहार के बोध गया निरंजना नदी के तट पर पीपल वृक्ष के नीचे इन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई।
ज्ञान प्राप्त करने के यह बौद्ध कहलाए इनको गौतम बुद्ध, तथागत, महात्मा बुद्ध तथा भगवान बुद्ध के नाम से भी जाना जाता हैं। आगे चलकर इन्होंने सत्य का मार्ग दिखाया तथा बौद्ध धम्म की स्थापना की। इनको एशिया का ज्योति पुंज भी कहा जाता है।
इनकी मृत्यु 463 ई. पू. में करीब 80 वर्ष की आयु में कुशीनगर बिहार (भारत) में हो गई ।
जिसे महापरिनिर्वाण कहा जाता हैं।
ऐसे ही और पोस्ट पढ़ने के लिए बने रहिए The Great Buddha के साथ।
Follow us on Facebook
https://www.facebook.com/thegreatbuddhay?mibextid=PzaGJu

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें